Showing posts with label Water Scarcity. Show all posts
Showing posts with label Water Scarcity. Show all posts

Wednesday, 13 April 2016

जल संकट में भी अनुशासन, न लड़ाई न झगड़ा, हर घर को बराबर पानी

जल संकट में भी अनुशासन, न लड़ाई न झगड़ा, हर घर को बराबर पानी
जल संकट में भी अनुशासन, न लड़ाई न झगड़ा, हर घर को बराबर पानी
भैंसदेही विधानसभा के धायवानी पंचायत के 900 की आबादी वाले टाकी गांव में पानी का भयंकर संकट है। गांव के दोनों हैंडपंप सूख चुके हैं। ग्रामीण रामकिशन चतुरकर और संजू ढहीकर ने बताया कि गांव के लोगों में अनुशासन ऐसा है कि पानी के लिए न लड़ाई न झगड़ा।
क्या बच्चे और क्या बूढ़े, सभी सुबह जंगल के बीच से पथरीला रास्ता तय कर प्यास बुझाने पानी का इंतजाम करने निकल जाते हैं। हर घर को बराबर पानी मिलता है। एक समय में एक साथ गांव के हर घर के लोग डेढ़ किमी दूर और 300 मीटर नीचे उतरकर एक नाले में बनी झिरिया (गड्ढे) से पानी भरने पहुंचते हैं। यह झिरिया भी 15 दिन में सूख जाएगी। सरपंच बाबूलाल जावलकर ने बताया कि पीएचई को पत्र लिखा है कि गांव मेंपानी परिवहन किया जाए।