Showing posts with label Ukraine to Australia. Show all posts
Showing posts with label Ukraine to Australia. Show all posts

Friday, 13 May 2016

भारत पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान, ले जा सकता है 10 बड़े टैंक

भारत पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान, ले जा सकता है 10 बड़े टैंक
भारत पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान, ले जा सकता है 10 बड़े टैंक
विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक विमान -एंतोनोव एएन-225 देर रात हैदराबाद के शमशाबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इस मालवाहक विमान में छह टर्बोफेन इंजिन लगे हैं और यह अब तक बना सबसे बड़ा व भारी विमान है। हैदराबाद में लैंड होने से पहले यह विमान तुर्कमेनिस्तान, मलेशिया रूका था।
विमान की विशेषताएं
  • यह 640 टन तक के भार के साथ उड़ान भर सकता है।
  • इस विमान में की क्षमता 1500 लोगों को एक साथ ले जाने की है जो किसी भी बड़े विमान की तुलना में कई गुना अधिक है।
  • इस विमान का निर्माण 80 के दशक में रूस के एक स्पेसक्राफ्ट को लॉन्चपैड तक ले जाने के लिए किया गया था।
  • यह एक बार में 4000 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है।
  • यह प्लेन सात मंजिला है तथा इसमें 32 टायर होने के साथ 6 इंजन है।
  • इस विमान में 117 टन का इलेक्ट्रिक जनरेटर लगा है।
  • यह दुनिया का अकेला ऐसा विमान है, जिसका विंग एरिया बोइंग 747 प्लेन के विंग एरिया से तकरीबन दोगुना है।
  • यह कार्गो विमान 10 ब्रिटिश टैंक लेकर उड़ सकता है।
  • लंबे समय तक इस कार्गो का इस्तेमाल सोवियत आर्मी द्वारा किया गया था।
  • स्पेसशिप ले जाने के लिए इस कार्गो का इस्तेमाल नासा भी कर चुका है।