![]() |
| भारत पहुंचा दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो विमान, ले जा सकता है 10 बड़े टैंक |
विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक विमान -एंतोनोव एएन-225 देर रात हैदराबाद के शमशाबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। इस मालवाहक विमान में छह टर्बोफेन इंजिन लगे हैं और यह अब तक बना सबसे बड़ा व भारी विमान है। हैदराबाद में लैंड होने से पहले यह विमान तुर्कमेनिस्तान, मलेशिया रूका था।
विमान की विशेषताएं
- यह 640 टन तक के भार के साथ उड़ान भर सकता है।
- इस विमान में की क्षमता 1500 लोगों को एक साथ ले जाने की है जो किसी भी बड़े विमान की तुलना में कई गुना अधिक है।
- इस विमान का निर्माण 80 के दशक में रूस के एक स्पेसक्राफ्ट को लॉन्चपैड तक ले जाने के लिए किया गया था।
- यह एक बार में 4000 किलोमीटर तक की यात्रा कर सकता है।
- यह प्लेन सात मंजिला है तथा इसमें 32 टायर होने के साथ 6 इंजन है।
- इस विमान में 117 टन का इलेक्ट्रिक जनरेटर लगा है।
- यह दुनिया का अकेला ऐसा विमान है, जिसका विंग एरिया बोइंग 747 प्लेन के विंग एरिया से तकरीबन दोगुना है।
- यह कार्गो विमान 10 ब्रिटिश टैंक लेकर उड़ सकता है।
- लंबे समय तक इस कार्गो का इस्तेमाल सोवियत आर्मी द्वारा किया गया था।
- स्पेसशिप ले जाने के लिए इस कार्गो का इस्तेमाल नासा भी कर चुका है।

No comments:
Post a Comment