Showing posts with label Ujjain Pandal Collapses. Show all posts
Showing posts with label Ujjain Pandal Collapses. Show all posts

Friday, 6 May 2016

आपदा पर भारी पड़ी आस्था, सिंहस्थ में पर्व स्नान पर उमड़े श्रद्धालु

आपदा पर भारी पड़ी आस्था, सिंहस्थ में पर्व स्नान पर उमड़े श्रद्धालु
आपदा पर भारी पड़ी आस्था, सिंहस्थ में पर्व स्नान पर उमड़े श्रद्धालु
सिंहस्थ मेले में गुरुवार को आई आंधी-बारिश से हुई तबाही पर शुक्रवार सुबह शुरू हुए पर्व स्नान पर आस्था भारी पड़ी, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिप्रा तट पर स्नान का पुण्य प्राप्त किया। हजारों की संख्या में रामघाट सहित अन्य घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं को देखकर यह नहीं लग रहा है कि कल ही सिंहस्थ में उन्हें एक बड़ी आपदा का सामना करना पड़ा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान अल सुबह 4 बजे उज्जैन पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले सर्किट हाउस पहुंचकर घायलों और नदी के घाटों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों एवं घायलों से चर्चा की और उनके शीघ्र दुरूस्त होने कामना की।