Showing posts with label Tata Steel Plant. Show all posts
Showing posts with label Tata Steel Plant. Show all posts

Wednesday, 24 February 2016

टाटा स्टील को छत्तीसगढ़ में झटका, लाइसेंस निरस्त

टाटा स्टील को छत्तीसगढ़ में झटका, लाइसेंस निरस्त
टाटा स्टील को छत्तीसगढ़ में झटका, लाइसेंस निरस्त
बस्तर में स्टील प्लांट लगाने के लिए टाटा स्टील को मिला पूर्वेक्षण का काम निर्धारित समय पर पूरा न होने के कारण राज्य सरकार ने पूर्वेक्षण लाइसेंस निरस्त कर दिया है। बताया गया है कि कंपनी ने कुछ महीने पहले पूर्वेक्षण लाइसेंस की अवधि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार को आवेदन किया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे नामंजूर कर दिया।

राज्य के खनिज साधन विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह ने 'नईदुनिया' को बताया कि टाटा स्टील ने समयावधि में पूर्वेक्षण का काम पूरा नहीं किया, जिसकी वजह से पूर्वेक्षण लाइसेंस की अवधि नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब टाटा स्टील को आवंटित लौह अयस्क खदान क्षेत्र की नीलामी की जाएगी। इसी तरह एस्सार कंपनी भी पूर्वेक्षण का कार्य नहीं कर पाई है। उसके पूर्वेक्षण लाइसेंस की अवधि भी नहीं बढ़ाई जा सकेगी।