Showing posts with label Tata Motors. Show all posts
Showing posts with label Tata Motors. Show all posts

Tuesday, 21 June 2016

जेएलआर ने डिस्कवरी स्पोर्ट का पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया

टाटा मोटर्स के लग्जरी ब्रांड जेएलआर इंडिया ने सोमवार को लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का 2-लीटर पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.50 लाख रुपए से शुरू होती है।
जेएलआर का कहना है कि डीजल वाहनों पर सीमित प्रतिबंध की वजह से भारत में ऑटोमोबाइल बिजनेस का माहौल बदला है। नए हालात में उसका कारोबार प्रभावित हुआ है, लिहाजा कंपनी ज्यादा पेट्रोल वेरिएंट बाजार में उतारने पर जोर दे रही है।
जेएलआर इंडिया के प्रेसिडेंट रोहित सूरी ने कहा, 'शुरुआती तौर पर डिस्कवरी स्पोर्ट का पेट्रोल वेरिएंट लाने की योजना नहीं थी। इसका प्लान बाद में बनाया गया। इसलिए पक्के तौर पर इसने (दिल्ली और राष्ट्रीय राजनधानी क्षेत्र में 2 हजार सीसी से ज्यादा क्षमता वाली कारों, एसयूवी पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रतिबंध) हमारी योजनाओं को प्रभावित किया।'

Friday, 17 June 2016

टेस्टिंग फेज में नैनो इलेक्ट्रिक, जल्द लांचिंग की संभावना

टाटा मोटर्स की नैनो कार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की टेस्टिंग चल रही है। यह कार जल्द बाजार में उतारी जा सकती है, हालांकि कंपनी ने अब तक नैनो इलेक्ट्रिक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
माना जा रहा है कि टाटा मोटर्स महिंद्रा ई20 को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। नैनो इलेक्ट्रिक की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिन्हें टेस्टिंग के दौरान कैद किया गया है। यह पहला मौका है, जब नैनो के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की तस्वीर सामने आई है। तस्वीरों के मुताबिक नैनो इलेक्ट्रिक दिखने में स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन की तरह है, लेकिन पिछले हिस्से में बाईं तरफ एक चार्जिंग प्वाइंट है।

Thursday, 17 March 2016

मारुति सेलेरियो से होगा टाटा टियागो का मुकाबला

मारुति सेलेरियो से होगा टाटा टियागो का मुकाबला
मारुति सेलेरियो से होगा टाटा टियागो का मुकाबला
28 मार्च को टाटा मोटर्स अपनी नई हैचबैक कार टियागो को लॉन्‍च करने जा रहा है। पहले इस कार को जिका नाम से पेश किया जाने वाला था, लेकिन दुनियाभर में जीका नाम की बीमारी की वजह से कंपनी को अपनी कार का नाम बदलना पड़ा।
टाटा टियागो एक मिड-साइज़ हैचबैक है और इसका मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो से होगा। आइए जानते हैं इस कार से जुड़े कुछ जानकारीपरक तथ्‍य:
टाटा मोटर्स ने 2010 में आरिया को लॉन्‍च किया था। इसके बाद से कंपनी ने एक भी नई कार को बाजार में नहीं पेश किया था। इस दौरान केवल बाजार में मौजूद टाटा की गाड़ि‍यों के फेसलिफ्ट मॉडल ही पेश किए गए थे।