Showing posts with label JLR. Show all posts
Showing posts with label JLR. Show all posts

Tuesday, 21 June 2016

जेएलआर ने डिस्कवरी स्पोर्ट का पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च किया

टाटा मोटर्स के लग्जरी ब्रांड जेएलआर इंडिया ने सोमवार को लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट का 2-लीटर पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.50 लाख रुपए से शुरू होती है।
जेएलआर का कहना है कि डीजल वाहनों पर सीमित प्रतिबंध की वजह से भारत में ऑटोमोबाइल बिजनेस का माहौल बदला है। नए हालात में उसका कारोबार प्रभावित हुआ है, लिहाजा कंपनी ज्यादा पेट्रोल वेरिएंट बाजार में उतारने पर जोर दे रही है।
जेएलआर इंडिया के प्रेसिडेंट रोहित सूरी ने कहा, 'शुरुआती तौर पर डिस्कवरी स्पोर्ट का पेट्रोल वेरिएंट लाने की योजना नहीं थी। इसका प्लान बाद में बनाया गया। इसलिए पक्के तौर पर इसने (दिल्ली और राष्ट्रीय राजनधानी क्षेत्र में 2 हजार सीसी से ज्यादा क्षमता वाली कारों, एसयूवी पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रतिबंध) हमारी योजनाओं को प्रभावित किया।'