Showing posts with label Simhasth Kumbh Mela. Show all posts
Showing posts with label Simhasth Kumbh Mela. Show all posts

Thursday, 21 April 2016

जब नागा साधुओं ने की कृष्ण की नगरी की रक्षा

जब नागा साधुओं ने की कृष्ण की नगरी की रक्षा
जब नागा साधुओं ने की कृष्ण की नगरी की रक्षा
यदि भारतीय इतिहास से जुड़ी कई किताबों के पन्ने पलटेंगे तो नागा साधुओं ने जो युद्ध धर्म और समाज के हित को ध्यान में रखकर लड़े इन सभी का जिक्र मिलता है। धर्म के इस कार्य में हजारों नागाओं ने हिस्सा लिया था। उस समय नागा साधुओं को स्थानीय राजा-महाराजाओं का समर्थन प्राप्त था।

नागा साधुओं की सबसे मुख्य लड़ाई अहमद शाह अब्दाली की लड़ाई मानी जाती है। अहमद शाह अब्दाली, जिसे अहमद शाह दुर्रानी भी कहा जाता है, सन 1748 में नादिरशाह की मौत के बाद अफगानिस्तान का शासक और दुर्रानी साम्राज्य का संस्थापक बना।

उसने भारत पर सन 1748 से सन 1758 तक कई बार चढ़ाई की। अब्दाली ने भारत पर सबसे बड़ा हमला सन् 1757 में जनवरी माह में दिल्ली पर किया। अहमदशाह एक माह तक दिल्ली में रुका और उसने लूटपाट की।