Showing posts with label Shipra River. Show all posts
Showing posts with label Shipra River. Show all posts

Wednesday, 11 May 2016

भाजपा अध्यक्ष ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कहा-सिंहस्थ से सद्भाव बढ़े

भाजपा अध्यक्ष ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कहा-सिंहस्थ से सद्भाव बढ़े
भाजपा अध्यक्ष ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कहा-सिंहस्थ से सद्भाव बढ़े
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि कुंभ लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का माध्यम है। यही कामना है कि सिंहस्थ महाकुंभ के जरिए देश में सद्भाव और वसुदेव कुटुंबकम की भावना मजबूत हो और सबका कल्याण हो। शाह ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी जी महाराज,महामंडलेश्चर अवधेशानंद, मुख्यमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और बड़ी संख्या में साधु-संतों के साथ शिप्रा में डुबकी लगाई। भाजपा अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने साधु संतों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
यहां वाल्मीकि धाम में आयोजित कार्यक्रम में साधु-संतों को सम्मानित करने के बाद श्री शाह ने कहा कि कुंभ ऐसा आयोजन है जिसमें एक समय और एक ही स्थान पर बिना किसी आमंत्रण के लाखों लोग पुण्य लाभ के लिए पहुंचते हैं। शाह ने कहा कुंभ का निमंत्रण किसी को नहीं दिया जाता, कुंभ एक आश्चर्य देने वाली घटना है। कुंभ में ईश्वर व्यवस्था करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से भी संतों को प्रणाम किया। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म और देश की संस्कृति का भी उल्लेख किया।शाह ने कहा कि यहां स्नान के साथ उनके चार कुंभ पूर्ण हो गए।