Showing posts with label SBI Batauli Branch. Show all posts
Showing posts with label SBI Batauli Branch. Show all posts

Wednesday, 4 May 2016

बतौली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 80 लाख की चोरी

बतौली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 80 लाख की चोरी
बतौली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 80 लाख की चोरी
सरगुजा जिले में नेशनल हाइवे क्रमांक 43 में स्थित बतौली ब्लॉक मुख्यालय की भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच में लगभग 80 लाख की चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार चोरों ने गैस कटर से ग्रील काटकर बैंक में प्रवेश किया।ताजा जानकारी के मुताबिक 16 लाख नकद और गोल्ड लोन योजना के लिए रखे गए करीब 60 लाख के सोने की चोरी हुई है।
आज सुबह 10.30 बजे बैंक कर्मी बैंक पहुंचे तब बैंक में चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बैंक को जांच होने तक सील कर दिया गया है। सरगुजा पुलिस अधीक्षक आरएस नायक भी बतौली रवाना हो गए हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी जिला मुख्यायल से रवाना हो गई ।बैंक में चोरी की वारदात से सनसनी का माहौल है।