Showing posts with label Rail Budget 2016. Show all posts
Showing posts with label Rail Budget 2016. Show all posts

Friday, 26 February 2016

नई ट्रेन, मंडल का विस्तार सहित कई मांगें रह गई अधूरी

नई ट्रेन, मंडल का विस्तार सहित कई मांगें रह गई अधूरी
नई ट्रेन, मंडल का विस्तार सहित कई मांगें रह गई अधूरी
नई ट्रेन, मंडल का विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण मांग और उम्मीदें धरी रह गईं। दूसरे राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ के लोगों को भी रेल बजट में सुविधा के नाम पर कुछ खास नहीं मिला।

आम लोग ही नहीं, विधायक, सांसद, व्यापारी और सरकार ने रेल बजट के लिए ढेरों प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजे थे, लेकिन गुरुवार को रेल मंत्री का संसद में बजट समाप्त होते ही छत्तीसगढ़ के उम्मीदों की ट्रेन बेपटरी हो गई। हाथ आया तो बस दो नई रेल परियोजनाओं की मंजूरी, वह भी संभवतः पीपीपी मॉडल पर बनेगा। इसी वजह से राज्य के लोग बजट के बाद कह रहे हैं- 'प्रभु जी, तुम जीते हम हारे...।'

रेल बजट में किसी क्षेत्र विशेष के लिए नई ट्रेन या पुरानी ट्रेनों के फेरे में बढ़ोतरी या विस्तार का एलान नहीं किया गया है। रेल अफसरों के अनुसार रेल बजट में नई ट्रेन की घोषणा नहीं किए जाने के संकेत पहले ही मिल गए थे।

Thursday, 25 February 2016

मप्र को सौगात: हबीबगंज बनेगा देश का पहला मॉडल स्टेशन

मप्र को सौगात: हबीबगंज बनेगा देश का पहला मॉडल स्टेशन
मप्र को सौगात: हबीबगंज बनेगा देश का पहला मॉडल स्टेशन
हबीबगंज रेलवे स्टेशन देश का पहला मॉडल स्टेशन स्टेशन बनने जा रहा है। इसकी घोषणा रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लोकसभा में बजट भाषण के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर निविदा पर मुहर लगाई जा चुकी है। इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (आईआरएसडीसी) के अधिकारियों की माने तो मार्च के आखिर हफ्ते या अप्रैल से इसका काम शुरू हो जाएगा। इसकी निविदा बंसल कंस्ट्रक्शन के नाम खुली है।

तीन साल में बनेगा वर्ल्ड क्लास

काम शुरू होने के करीब तीन साल में हबीबगंज स्टेशन वर्ल्ड क्लास बन जाएगा। पहले फेज में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लगभग इतनी ही राशि दूसरे फेज में भी खर्च होगी। निर्माण कंपनी से स्टेशन के रिडेवलपमेंट के अलावा करीब 100 करोड़ रुपए मांगे जाएंगे। इस राशि से दूसरे फेज में डेवलपमेंट के लिए किया जाएगा। 2009-10 के रेल बजट में इसका अनाउंसमेंट हुआ था। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने 2015 के अंत तक काम शुरू होने का ऐलान किया था।

इंदौर-मनमाड़ लाइन समेत मालवा अंचल को बजट में मिली तीन सौगातें

इंदौर-मनमाड़ लाइन समेत मालवा अंचल को बजट में मिली तीन सौगातें
इंदौर-मनमाड़ लाइन समेत मालवा अंचल को बजट में मिली तीन सौगातें
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में बहुप्रतीक्षित इंदौर(महू)-मनमाड़ रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के पिछड़े हिस्से के विकास को पंख लगेंगे। इसके साथ ही इंदौर-उज्जैन लाइन के दोहरीकण और फतेहाबाद-उज्जैन छोटी लाइन के बड़ी लाइन में बदलने को भी मंजूरी दी गई है।

गौरतलब है कि नईदुनिया ने इन तीन प्रमुख योजनाओं को रेल बजट में मंजूरी मिलने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। ये योजनाएं मालवा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। मनमाड़ लाइन प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र राज्य सरकारों की आर्थिक भागीदारी से क्रियान्वित होगा।

1. मुंबई को और करीब लाएगी मनमाड़ लाइन
2. इंदौर-देवास के बीच पहले होगा दोहरीकरण
3. फतेहाबाद-उज्जैन ब्रॉड गेज से 17 किमी घटेगी उज्जैन की दूरी

Wednesday, 24 February 2016

प्रभु पर भरोसा, रोज चलेगी संपर्क क्रांति, राजधानी के बढ़ेंगे फेरे

प्रभु पर भरोसा, रोज चलेगी संपर्क क्रांति, राजधानी के बढ़ेंगे फेरे
प्रभु पर भरोसा, रोज चलेगी संपर्क क्रांति, राजधानी के बढ़ेंगे फेरे
नए रेल बजट से दिल्ली जाने वाले छत्तीसगढ़ यात्रियों को राहत मिल सकती है। यह राहत किसी नई ट्रेन से नहीं, बल्कि पुरानी चलने वाली दो ट्रेनों के फेरे बढ़ाने से मिलेगी। दुर्ग से हफ्ते में तीन दिन चलने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति को रोज तथा बिलासपुर से चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस को हफ्ते में पांच दिन चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया है।

मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राहुल गौतम ने मंगलवार को डब्ल्यूआरएस में फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इस बजट में राहत मिल सकती है। हमने बजट के लिए जो प्रस्ताव भेजा है, उसमें सबसे अहम छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति और छत्तीसगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की मांग है।