Showing posts with label RJD. Show all posts
Showing posts with label RJD. Show all posts

Tuesday, 10 May 2016

रोडरेज मामले में हत्या का आरोपी MLC पुत्र रॉकी गिरफ्तार

रोडरेज मामले में हत्या का आरोपी MLC पुत्र रॉकी गिरफ्तार
रोडरेज मामले में हत्या का आरोपी MLC पुत्र रॉकी गिरफ्तार
गया में आदित्‍य हत्‍याकांड के आरोपी और एमएलसी मनोरमा देवी के फरार बेटे रॉकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रॉकी को सोमवार देर रात बोधगया में स्थित उसके पिता के एक प्‍लांट से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रॉकी की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए एसएसपी गरीमा यादव ने कहा कि रॉकी के पास वो हथियार भी बरामद कर लिया गया है जिससे गोली चली थी। उन्‍होंने कहा कि रॉकी के बाद पुलिस अब अन्‍य आरोपियों को भी जल्‍द गिरफ्तार कर लेगी।
जो हथियार यूज हुआ था वो इटेलियन पिस्‍टल ब्रेजा थी जिसका लाइसेंस दिल्‍ली से जारी हुआ था। रॉकी ने पूछताछ में गोली चलाना कबूल कर लिया है।

Wednesday, 4 May 2016

रामदेव ने गोल्‍ड क्रीम लगाकर चमकाया लालू यादव का चेहरा

रामदेव ने गोल्‍ड क्रीम लगाकर चमकाया लालू यादव का चेहरा
रामदेव ने गोल्‍ड क्रीम लगाकर चमकाया लालू यादव का चेहरा
योग गुरु रामदेव ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को योग सिखाया। इतना ही नहीं योगगुरु ने उन्हें चॉकलेट भी खिलाई और उनके गालों पर गोल्ड क्रीम भी लगाई। लालू यादव ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि रामदेव से उनका कोई झगड़ा नहीं है। रामदेव ने योग के लिए पूरे देश को जागरुक किया।
बुधवार की सुबह योगगुरु रामदेव राजद सुप्रीमो के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने लालू यादव को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें न्योता दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव योग के ब्रांड एंबेसडर हैं। दरअसल 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया योग कर इस खास दिन को और भी खास बनाती है। भारत में भी इस दिन का विशेष महत्व है।