Showing posts with label International Yoga Day. Show all posts
Showing posts with label International Yoga Day. Show all posts

Wednesday, 4 May 2016

रामदेव ने गोल्‍ड क्रीम लगाकर चमकाया लालू यादव का चेहरा

रामदेव ने गोल्‍ड क्रीम लगाकर चमकाया लालू यादव का चेहरा
रामदेव ने गोल्‍ड क्रीम लगाकर चमकाया लालू यादव का चेहरा
योग गुरु रामदेव ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को योग सिखाया। इतना ही नहीं योगगुरु ने उन्हें चॉकलेट भी खिलाई और उनके गालों पर गोल्ड क्रीम भी लगाई। लालू यादव ने भी उनका स्वागत करते हुए कहा कि रामदेव से उनका कोई झगड़ा नहीं है। रामदेव ने योग के लिए पूरे देश को जागरुक किया।
बुधवार की सुबह योगगुरु रामदेव राजद सुप्रीमो के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने लालू यादव को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें न्योता दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव योग के ब्रांड एंबेसडर हैं। दरअसल 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया योग कर इस खास दिन को और भी खास बनाती है। भारत में भी इस दिन का विशेष महत्व है।