Showing posts with label Narendra Singh Tomar. Show all posts
Showing posts with label Narendra Singh Tomar. Show all posts

Monday, 4 July 2016

भारत के भविष्य निर्माता हैं खनिज व्यवसायी : नरेंद्रसिंह तोमर

खनिज क्षेत्र के समूचित विकास और खनन की सुदृढ़ नीति तय करने के मकसद से राजधानी रायपुर में सोमवार को नेशनल कॉन्क्लेव ऑफ माइंस एण्ड मिनरल्स की शुरूआत हुई। इस आयोजन में केंद्रीय खनिज एवं उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित देशभर के खनिज व्यवसायी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली भी शिरकत करने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनके विमान की नागपुर में आपात लैंडिंग की गई और वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि मैं यहां देशभर के खनिज व्यवसायियों को नहीं बल्कि देश के आम नागरिकों को संबोधित कर रहा हूं। खनिज संपदा को व्यवसायिक नजरिए के साथ देखने के अलावा एक आम नागरिक की दृष्टि से हमें इसे देखना होगा, ताकि इनका विवेकपूर्ण व समूचित रूप से दोहन हो सके। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत में खनिज व्यवसायियों को भारत का भविष्य निर्माता कहकर उनका स्वागत किया।