Showing posts with label Narayanpur encounter. Show all posts
Showing posts with label Narayanpur encounter. Show all posts

Wednesday, 15 June 2016

नारायणपुर में नक्सलियों से मुठभेड़, दो एसआई समेत तीन गंभीर

छत्तीसगढ़ स्थित नारायणपुर जिले के अबूझमाड के जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में कोंडागांव डीआरजी के दो एसआइ समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने करीब एक दर्जन नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजधानी के रामकृृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था।
रविवार को नारायणपुर से जिला बल, डीआरजी व एसटीएफ के साथ कोंडागांव की डीआरजी की संयुक्त पार्टी को नारायणपुर, कोंडागांव और दंतेवाडा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम किलम, बेचा, कड़ेनार एवं मर्दापाल रवाना किया गया था। सोमवार दोपहर दो बजे ग्राम आलवाड़ के जंगल में सशस्त्र नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।