Showing posts with label Latur. Show all posts
Showing posts with label Latur. Show all posts

Tuesday, 12 April 2016

लातूर पहुंची 'वाटर ट्रेन', लेकिन पानी के लिए अब भी करना होगा इंतजार

लातूर पहुंची 'वाटर ट्रेन', लेकिन पानी के लिए अब भी करना होगा इंतजार
पानी की कीमत क्या होती है, यह भयंकर सूखे से जूझ रहे महाराष्ट्र के लातूर के बाशिंदों से पूछा जा सकता है। मंगलवार सुबह पानी के दस टैंकर लेकर स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कई लोग तो इतना उत्साहित थे कि रात भर पटरियों पर बैठे रहे।
लेकिन, अभी भी स्थानीय लोगों को पानी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। बता दें कि पानी लेकर लातूर पहुंची ट्रेन के वैगन को पाइप्स के जरिये खाली किया जा रहा है। फिर इस पानी को फिल्टर किया जाएगा जिसके बाद लोगों तक इसे पहुंचाया जाएगा।
इससे पहले, यह 'वाटर ट्रेन' सोमवार दोपहर मिराज स्‍टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन में 10 टैंकर लगे हैं जिनमें हर एक में 54 हजार लीटर पीने का पानी भरा हुआ है। यह पानी मिराज स्‍टेशन पर उजानी बांध से भरा गया है।