Showing posts with label Krishna. Show all posts
Showing posts with label Krishna. Show all posts

Monday, 30 May 2016

ये 5 उपाय आजमाएं, तुरंत नौकरी पाएं

लेकिन भारतीय ज्योतिष में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से भी जॉब मिलने की संभावना एक हद तक सफल हो सकती है। इसके लिए इन उपायों को आप पूरी आस्था और विश्वास के साथ आजमा सकते हैं।
  • सुबह पक्षियों को 7 तरह के अनाजों को एक साथ मिलाकर खिलाएं और गणेश मंदिर में दर्शन करें।
  • गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का ऐसा चित्र घर पर लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। उनकी आराधना करें।
  • महीने के पहले सोमवार को सफेद कपड़े में काले चावल लें। इसे बांधकर मां काली के चरणों में रखें। लोग कहते हैं कि नौकरी के मार्ग में आनेवाली दिक्कतें आपसे किनारा कर लेती हैं।
Read More - ये 5 उपाय आजमाएं, तुरंत नौकरी पाएं

Monday, 25 April 2016

इसीलिए जरूरी था श्रीहरि का छल करना

इसीलिए जरूरी था श्रीहरि का छल करना
इसीलिए जरूरी था श्रीहरि का छल करना
पृथ्वी और धर्म की रक्षा के लिए कभी-कभी ईश्वर को भी स्वभाव के विपरीत कार्य करने पढ़े थे। भगवान विष्णु ने ऐसे कार्य किए हैं। यदि वो उस समय ऐसे छल नहीं करते तो पृथ्वी के साथ संपूर्ण मानवजाति का अंत हो चुका होता।
भगवान शंकर ने भस्मासुर को यह वरदान दिया था कि वो जिस पर हाथ रखेगा वो भस्म हो जाएगा। लेकिन जब वह पार्वती जी पर मोहित होकर भगवान शंकर को ही भस्म करने पहुंचा तो श्री हरि ने मोहिनी रूप रख उसको नृत्य करवाया और उसका हाथ उसी के सिर पर रखवा दिया। ऐसा ही एक प्रसंग समुद्रमंथन के समय का है। इस पूरे प्रसंग का विस्तार से उल्लेख हिंदू धर्म ग्रंथों में मिलता है।
जब समुद्रमंथन से अमृतकलश निकला तो दानव और देवों ने अमृत पीने की इच्छा जाहिर की। यदि दैत्य अमृत पी लेते तो उन्हें मारना असंभव था। पृथ्वी पर अधर्म का साम्राज्य हमेशा के लिए हो जाता। तब श्री हरि ने मोहिनी का रूप रख देवताओं को छल से अमृत और दानवों को जल पिलाया।