Showing posts with label Housefull 3. Show all posts
Showing posts with label Housefull 3. Show all posts

Tuesday, 24 May 2016

लिसा हेडन ने 'रंगीन मिजाज' किरदार निभा किया खुद को साबित

लिसा हेडन ने 'रंगीन मिजाज' किरदार निभा किया खुद को साबित
लिसा हेडन ने 'रंगीन मिजाज' किरदार निभा किया खुद को साबित
लिसा हेडन ने हाल ही में बताया कि उन्हें सबसे ज्यादा स्ट्रगल लोगों की इस सोच से करना पड़ा कि वो एक्टिंग नहीं कर सकती हैं। उन्‍होंने बताया कि लोगों का ऐसा मानना था कि वो एक्टिंग नहीं कर सकती हैं। लेकिन फिल्‍म 'क्वीन' के बाद लोगों की ये सोच बदल गई।

लिसा ने बताया कि मुझे सिर्फ एक मॉडल के रूप में देखा जाता था। लोगों को ये यकीन नहीं था कि ये मॉडल भी फिल्म का कोई किरदार निभा सकती है। फिल्म 'क्वीन' मेरे पास मौका था, खुद को साबित करने का और मैंने इसका पूरा लाभ उठाया।
 
उन्होंने बताया, 'मुझे सिर्फ एक ब्रेक की तलाश थी। 'आयशा' मैं मुझे काम मिला था, लेकिन इसमें मेरा किरदार बहुत छोटा था। इसलिए मैं सही मायनों में 'क्वीन' को अपनी पहली फिल्म मानती हूं।' लिसा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्‍म 'आयशा' से की थी।