Showing posts with label Gold Mine Auction. Show all posts
Showing posts with label Gold Mine Auction. Show all posts

Friday, 26 February 2016

सोने की खदान नीलामी से सौ करोड़ मिलने की उम्मीद

सोने की खदान नीलामी से सौ करोड़ मिलने की उम्मीद
सोने की खदान नीलामी से सौ करोड़ मिलने की उम्मीद
छत्तीसगढ़ में सोने की खदान की नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सरकार पहली बार सोने की खदान की नीलामी आज करेगी। इस नीलामी से छत्तीसगढ़ सरकार को करीब सौ करोड़ रुपए की राशि मिलने की उम्मीद है।
खनिज विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी किया था। सोने की एकमात्र खदान में करीब चार हजार किलो स्वर्ण होने का अनुमान है। केंद्र सरकार ने राज्यों को प्रमुख खनिजों की खदानों की नीलामी के अधिकार दिए हैं। प्रदेश में सोने का एकमात्र भंडार बघमरा गोल्ड ब्लॉक बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में है। यहां अलग-अलग ग्रेड के 3896 किलोग्राम स्वर्ण होने का अनुमान लगाया गया है।
खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत सोने की खदान की नीलामी होगी। इस खदान के अंतर्गत सरकारी व निजी क्षेत्र की जमीन आ रही है। स्वर्ण क्षेत्र में काफी बड़ा इलाका जंगल है।