Showing posts with label Chhattisgarh State Electricity Board. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh State Electricity Board. Show all posts

Wednesday, 16 March 2016

बिजली बिल का बकाया तीन हजार करोड़ रुपए पार, विवाद सुलझाने बना पंचाट

बिजली बिल का बकाया तीन हजार करोड़ रुपए पार, विवाद सुलझाने बना पंचाट
राज्य में बिजली कंपनी के बिजली बिल का बकाया तीन हजार करोड़ रुपए पार कर गया है। इसमें ज्यादातर बकाया रेलवे विभाग का है। बिजली कंपनी और रेलवे विभाग के बीच बिजली बिल के बकाया का विवाद मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के जमाने से चला आ रहा है। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। अब बिजली कंपनी और रेलवे दोनों मामले को पंचाट में लेकर आए हैं। उम्मीद है जल्द ही बिजली कंपनी का रेलवे से समझौता हो जाएगा और बड़ी रिकवरी मिल पाएगी।
ज्ञात हो कि 2014-15 में बिजली कंपनी ने कुल 8086.14 करोड़ रुपए का बिजली बिल वसूल किया था, जबकि इसी साल विद्युत उपभोक्ताओं का कुल बकाया 3265.25 करोड़ तक पहुंच गया। इसमें निम्न दाब उपभोक्ताओं का बकाया 323.67 करोड़ है। असली दिक्कत रेलवे से वसूली की है। दरअसल बिजली विभाग का जो बकाया वर्षों से लंबित है, उसका 90 फीसदी रेलवे को ही चुकाना है। वर्ष 2014-15 में रेलवे का कुल बकाया लगभग तीन हजार करोड़ पहुंच गया है। इसमें पिछले 24 सालों का सरचार्ज शामिल है।