Showing posts with label Bajrangbali. Show all posts
Showing posts with label Bajrangbali. Show all posts

Friday, 22 April 2016

जबलपुर में 108 फीट के हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा

जबलपुर में 108 फीट के हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा
जबलपुर में 108 फीट के हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा
मंडला रोड पर तिलहरी में चैतन्य सिटी में गुरुवार शाम को 108 फीट के बैठे हुए हनुमानजी की प्रतिमा की प्रतिष्ठा हुई। निर्माताओं का दावा है कि बैठी हुई अवस्था में हनुमानजी की यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। प्रतिमा को बैंगलोर से आए 80 कलाकारों ने चार साल में इसे पूरा किया। इस पर 2 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। पूरा खर्च सचिन उपाध्याय और आदर्श अग्रवाल ने उठाया है।
केमिकल ट्रीटमेंट से मजबूती
प्रतिमा सीमेंट-कांक्रीट से तैयार हुई है लेकिन इसके ऊपर केमिकल ट्रीटमेंट किया गया है। धूप, धूल और पानी का कोई असर नहीं होगा। 6-7 सालों में सिर्फ पेंट कराना पड़ेगा।

Monday, 4 April 2016

इटारसी में गर्मी हुई तेज तो भक्तों ने हनुमानजी के लिए लगा दिया एसी

इटारसी में गर्मी हुई तेज तो भक्तों ने हनुमानजी के लिए लगा दिया एसी
इटारसी में गर्मी हुई तेज तो भक्तों ने हनुमानजी के लिए लगा दिया एसी
मौसम ने मिजाज बदलकर तेज गर्मी शुरू कर दी तो भक्तों ने अपने प्रिय भगवान को इस तेज तपन से बचाने के लिए उनके लिए एसी लगा दिए हैं। इटारसी के हनुमान धाम में विराजे प्रभु हनुमान सहित श्रीराम, माता सीता, श्रीराधाकृष्ण, श्रीगणेश, श्री साईनाथ महाराज के लिए भक्तों ने एसी लगा दिए हैं ताकि उन्हें गर्मी न लगे। भक्तों का कहना है कि गर्मी तेज होने के कारण एसी चालू कर दिए गए हैं। वहीं श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में भी प्रभु को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कूलर जल्द ही लगने वाला है।

इटारसी सहित आसपास के क्षेत्र में पारा 44 पार कर गया है, लगातार दूसरे दिन पारा इस अंक पर दिन में मौजूद रहा। वहीं रात में भी गर्मी के तेवर प्रारंभ हो गए हैं, पंखों का दम फूलने लगा है। नागरिकों ने कूलर निकाल लिए हैं। शहर के प्रसिद्ध हनुमान धाम मंदिर पीपल मोहल्ला में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए एसी चालू कर दिए गए हैं। यहां बजरंगबली के गर्भगृह में एक एसी लगा है और परिसर में मौजूद दो अन्य मंदिरों में भी एक-एक एसी लगाए गए हैं।