Showing posts with label Asian Championships. Show all posts
Showing posts with label Asian Championships. Show all posts

Tuesday, 31 May 2016

एवीसी छत्तीसगढ़ को अगले साल देगा एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी

बलबीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम में 19 से 25 सितंबर तक प्रस्तावित वॉलीबॉल एशिया कप की मेजबानी छीनने के बाद एशियाई वॉलीबॉल महासंघ (एवीसी) ने रायपुर को बिना निरीक्षण अगले साल एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी देने की बात कही है। बशर्ते छत्तीसगढ़ शासन इसके इच्छुक हो। साथ ही अब तक की तैयारियों के लिए संघ की तारीफ भी की है।
एवीसी के महासचिव सेन्रीट वांगप्रास्रेट ने छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल संघ को किए ई-मेल में यह बात कही। भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) के आपसी झगड़े की वजह से टूर्नामेंट की मेजबानी थाईलैंड को दे दी गई है। पिछले साल अक्टूबर में ही सेन्रीट ने रायपुर का दौरा कर एशिया कप की मेजबानी पर मुहर लगाई थी।
लेकिन पिछले चार महीने से वीएफआई के अंदरूनी झगड़े की वजह से एवीसी को मजबूरन टूर्नामेंट की मेजबानी रायपुर से छीननी पड़ी। बता दें कि एशिया कप के आयोजन के लिए बलबीर जुनेजा इनडोर स्टेडियम और डिग्री गर्ल्स कॉलेज के इनडोर हॉल को अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप 17 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें ड्रेसिंग रूम से लेकर, अंपायर रूप सहित हर जरूरी संसाधन तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन ने एशिया कप के आयोजन के लिए 1 करोड़ रुपए भी दिए हैं।