यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी जोड़-तोड़ में लगी हैं। इसी तरह कांग्रेस ने भी अब एक बड़ा निर्णय लिया है जिसकी घोषणा जल्द होने वाली है। खबरों के अनुसार प्रियंका गांधी राजनीति में कदम रखने को तैयार हो गईं हैं और इसकी शुरुआत यूपी चुनाव से होगी। अगले 48 घंटों में इसे लेकर ऐलान भी कर दिया जाएगा। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है और यह खबरें अपुष्ट हैं।
हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि वो किस हद तक इस चुनाव में हिस्सा लेंगी। प्रियंका के राजनीति में आने की खबर से कांग्रेस में खुशी की लहर है क्योंकि लंबे समय से पार्टी में नीचे लेकर उपर तक प्रियंका को लाने की मांग चल रही थी। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने यूपी चुनाव के दौरान प्रियंका द्वारा अमेठी और रायबरेली के बाहर भी चुनाव प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था जो मंजूर हो गया है।
No comments:
Post a Comment