मई में दोपहिया वाहनों की बिक्री में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई, लेकिन कारों की बिक्री घट गई। वाहन कंपनियों के संगठन सियाम के मुताबिक साल दर साल आधार पर मई में दोपहिया वाहनों की बिक्री 9.75 फीसदी बढ़कर 15.15 लाख हो गई।
मई में पैसेंजर वाहनों की बिक्री 0.9 फीसदी घटकर 1.59 लाख यूनिट रह गई। लेकिन इसी दौरान कमर्शियल वाहनों की बिक्री 16.9 फीसदी बढ़कर 57,089 यूनिट हो गई।
सियाम का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में मांग को लेकर अब भी चिंता बनी हुई है। सियाम ने सरकार से अफ्रीकी देशों को निर्यात के लिए डॉलर की बजाय रुपए में लेनदेन को मंजूरी देने की गुजारिश की है।
No comments:
Post a Comment