भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) ऑपरेटिंग बेस पर आज माओवादियों ने हमला किया। फिलहाल इस हमले से किसी तरह के जान-माल की क्षति के बारे में अब तक किसी तरह की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार यह हमला मर्दापाल क्षेत्र में स्थित भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस के शिविर पर किया गया।
जानकारी के अनुसार रात को माओवादियों ने भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) ऑपरेटिंग बेस पर फायरिंग की। इस दौरान करीब 600 राउंड फायर किए गए। शिविर पर चार रॉकेट लांचर भी दागे जाने की जानकारी मिली है। माआेवादियों की फायरिंग का भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
No comments:
Post a Comment