छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के गरीबों और खासकर सरकारी आबादी जमीन पर काबिज लोगों को पट्टे बांटने जा रही है। इस जनहितैषी काम के साथ-साथ सरकार इसका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। 43 लाख लोगों को जो पट्टे बांटे जाएंगे उस पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तस्वीर भी होगी। माना जा रहा है कि यह सीएम की ब्रॉडिंग के लिए बनी रणनीति का हिस्सा है। मुख्य विपक्ष कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा है कि यह राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश है।
मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के तहत पुरानी आबादी भूमि का सर्वेक्षण कर उसका भू-अभिलेख तैयार किया जा रहा है। इसके बाद भूमिधारकों को आबादी भूमि का निःशुल्क पट्टा दिया जाएगा। इस पट्टे में मुख्यमंत्री की फोटो होगी। सभी जिलों में पट्टे में एकरूपता रखने के लिए पट्टे के प्रारुप की छपाई का काम शासन स्तर से किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment