गवर्नमेंट कॉलोनी निवासी देवेंद्रसिंह नरूका के छोटे बेटे 21 वर्षीय कृष्णपाल सिंह नरूका श्रीनगर में शहीद हो गए। वे सेना की 24, आरआर ब्रिगेड में शामिल थे।
परिजन के मुताबिक सेना से बताया गया कि श्रीनगर में हुई मुठभेड़ के दौरान कृष्णपाल शहीद हो गए। मूल रूप से गांव नयन के रहने वाले कृष्णपाल करीब दो साल पहले सेना में शामिल हुए थे। श्रीनगर में उनकी पहली पोस्टिंग थी। पिता देवेंद्रसिंह नरूका स्थानीय केमिकल उद्योग में कार्यरत हैं। उनका बड़ा भाई इंदौर की एक निजी कंपनी में कार्य करता है।
आज पहुंचेगी देह
नरूका का शव मंगलवार को शहर में पहुंचेगा। सोमवार रात करीब 11.30 बजे परिजन को मिली शहादत की इस खबर में बेसुध कर दिया है।
नागदा से तीसरे
सेना में शामिल पहले शहीद ब्रजेश गुप्ता भी गवर्नमेंट क्षेत्र के रहने वाले थे जबकि दूसरे शहीद कन्हैयालाल सिसौदिया 56 ब्लॉक क्षेत्र के निवासी थे। कृष्णपाल सिंह नरूका नागदा के तीसरे शहीद हैं।
No comments:
Post a Comment