थाना कटेकल्याण क्षेत्र के गांव मुनगा एवं चिकपाल के बीच जंगल की पहाड़ी पर बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान नक्सलियों ने लैंड माइन ब्लास्ट किया, लेकिन पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ एवं कोबरा ने संयुक्त कार्यवाई की थी। नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस पार्टी 2 दिन पूर्व से निकली थी, घटना स्थल से बिजली का तार, टिफिन बम, डेटोनेटर, बैटरी एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी की सामग्री बरामद किया गया।
No comments:
Post a Comment