पिछले दिनों भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के निशान पर आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन थे जिसके बाद उन्होंने दूसरा कार्यकाल लेने से इन्कार कर दिया। राजन के इस बयान के बाद अब स्वामी के निशाने पर देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन हैं।
स्वामी ने सुब्रमण्यन पर हमला बोलते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। भाजपा नेता ने अंग्रेजी अखबार की एक खबर की लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि कुछ समय पहले तक इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) पर भारत का विरोध करने वाले अरविंद सुब्रमण्यन मोदी के मुख्य सलाहकार हैं।
No comments:
Post a Comment