Wednesday, 29 June 2016

रायपुर में राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण नीति होगी लांच

देश की राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण नीति छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लांच होगी। 4 व 5 जुलाई को केंद्रीय खान मंत्रालय के अफसर, खनिज उत्पादक बारह राज्यों के खनिज मंत्री, सचिव सहित निवेशक, खनन कंपनियों के प्रतिनिधि, शिक्षा व अर्थशास्त्री जुटेंगे। पूरे देश में पहली बार छत्तीसगढ़ में खनन व खनिज पर राष्ट्रीय स्तर का सम्मलेन किया जा रहा है।
केंद्रीय खनन मंत्रालय व छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में खनन व खनिज क्षेत्र से जुड़े लगभग चार सौ लोग हिस्सा लेंगे। केंद्र सरकार इस सम्मेलन में नई खनन खोज नीति, राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण नीति, खनिज पट्टों के आवंटन की नीति तथा परमाणु खनिज नियम लांच करेगी। नई नीति जारी होने के बाद निजी क्षेत्र को भी निवेश का मौका मिलेगा।

No comments:

Post a Comment