Friday, 17 June 2016

प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर बंटी भाजपा

सफेद बाघों के लिए विख्यात रीवा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में आरक्षण का मुद्दा छाया रहा। भाजपा के सवर्ण व दलित नेताओं के मतभेद स्पष्ट उभरकर सामने आ गए। पार्टी ने अपने राजनीतिक प्रस्ताव में पदोन्न्ति में आरक्षण बनाए रखने का ऐलान किया है। इस पर आपत्ति करते हुए ग्वालियर के वरिष्ठ नेता जय सिंह कुशवाह प्रस्ताव में संशोधन की मांग उठा दी। मामले पर जब उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, राज्य मंत्री दीपक जोशी एवं सांसद आलोक संजर सहित कुछ अन्य नेताओं ने बोलने की कोशिश की तो उन्हें अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने रोक दिया।
भाजपा के संभागीय कार्यालय अटल कुंज में कार्यसमिति के पहले दिन सुबह से ही पदोन्न्ति में आरक्षण का मुद्दा गरमा गया। पार्टी के सवर्ण और दलित नेताओं के अलग-अलग विचार सामने आए। बैठक का उद्घ्ााटन करते हुए प्रदेश प्रभारी डा. विनय सहस्त्रबुद्धे एवं प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा की लाइन केन्द्र से लेकर राज्य तक स्पष्ट है। पदोन्न्ति में आरक्षण को यथावत रखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment