![]() |
| US ने एफ-16 विमानों के लिए मांगी पूरी रकम, पाक बोला- कहीं और से ले लेंगे |
पाकिस्तान और अमेरिका के बीच एफ-16 लड़ाकू विमानों का सौदा आपसी बयानबाजी का कारण बन गया है। एक तरफ जहां अमेरिका ने पाक को विमान खरीदने के लिए पूरी रकम चुकाने के लिए कह दिया है वहीं पाकिस्तान ने धमकी भरे लहजे में कहा है कि अगर अमेरिका उसे डील में मदद नहीं कर सकता तो वो कहीं और से विमान खरीद लेंगे।
पाकिस्तान का यह बयान मंगलवार को उस खबर के बाद आया जिसमें कहा गया है कि अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 विमान खरीदने के लिए पूरी रकम चुकाने को कहा है। इसके लिए एक माह का वक्त दिया गया है।
इसके जवाब में पाकिस्तानी पीएम के विदेश मसलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि अगर अमेरिका उसे फंडिंग नहीं कर सकता तो वो दूसरी जगह से विमान खरीद लेंगे।

No comments:
Post a Comment