Wednesday, 18 May 2016

बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, पत्‍नी सविंदर बनेंगी मिशन की प्रमुख

बाबा हरदेव सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, पत्‍नी सविंदर बनेंगी मिशन की प्रमुख
संत निरंकारी प्रमुख बाबा हरदेव सिंह जी की शव यात्रा बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और 12 बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाना था लेकिन भीड़ के चलते देर हो गई। निरंकारी मिशन के प्रमुख रहे बाबा हरदेव सिंह की इस अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और भारतीय अनुयायियों के अलावा विदेश से भी उनके अनुयायी इसमें शामिल हुए।
अंतिम संस्कार के बाद श्रद्धांजलि समारोह ग्राउंड-2 बुराड़ी रोड पर 3 से 7 बजे तक संगत (मंच पर विचार करने की रस्म) करने के बाद नए गुरु की ताजपोशी होगी।
बाबा हरदेव सिंह के निधन के बाद अब मंगलवार रात यह तय हुआ है कि उनकी पत्‍नी सविंदर कौर को मिशन के प्रमुख के रूप में चुना गया है।
संत निरंकारी मिशन ने सोशल साइट पर भी इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि सतगुरु बाब हरदेव सिंह 13 मई को निरंकार में लीन हो गए। उनके जाने से सभी भक्‍त दुखी हैं। अब उनकी जगह उनकी पत्‍नी सविंदर कौर को निरंकारी मिशन का धार्मिक प्रमुख बनाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment