![]() |
| सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचे ऐपल के सीईओ टिम कुक |
बुधवार को मुंबई पहुंचे ऐपल के सीईओ टिम कुक ने अपने दिन की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के साथ की। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और ऐपल इंडिया के प्रमुख संजय कौल भी थे। मंदिर में दर्शन के बाद कुक यहां आधा घंटा रूके।
गुरुवार के ऐपल सीईओ हैदराबाद जाएंगे जहां वो ऐपल के विकास केंद्र का उद्घाटन कर सकते हैं। इससे पहले बुधवार को कुक टाटा ग्रुप के चेयरमैन सायरस मिस्त्री, वोडाफोन इंडिया के प्रमुख सुनील सूद और टीसीएस के सीईओ एन चंद्रशेखरन से मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी उनकी मुलाकात संभव है।
शाम को ऐपल प्रमुख कुक फिल्मस्टार शाहरूख के घर मन्नत में डिनर करने के लिए जा सकते हैं। इस डिनर पार्टी में बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा हस्तियां भी शामिल होंगी। भारत दौरे के बीच कुक पीएम मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment