![]() |
| ब्रह्म मुहूर्त में खुले बदरीनाथ धाम के कपाट |
भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 4.33 बजे खोल दिए गए। इस दौरान पूरा बदरीनाथ धाम बदरी विशाल के जयकरों से गूंज उठा।
सेना के बैंड, वेद पाठियों, हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ बदरीनाथ धाम के कपाट खोले गए।
इसके बाद श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। करीब दस हजार श्रद्धालु बदरीनाथ विशाल के दर्शन को लाइन में लगे हुए हैं। भक्तों को घृत कंबल का प्रसाद भी मिला।
छह माह तक इस घृत कंबल पर भगवान बदरी विशाल के विग्रह मौजूद रहते हैं। बता दें कि अब छह माह तक बदरीनाथ के कापट श्रद्धालुओं के दर्शन को खुले रहेंगे।
Read More - ब्रह्म मुहूर्त में खुले बदरीनाथ धाम के कपाट

No comments:
Post a Comment