संसद की आचार समिति ने राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य विजय माल्या की तुरंत निष्कासन की सिफारिश की है। समिति ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है। इसके लिए समिति ने अपना मसौदा भी सभापति को सौंप दिया।
समिति के सदस्यों ने इसका फैसला आम सहमति से लिया। अब मसौदे पर सभापति से मंजूरी मिलने के बाद विजय माल्या की संसद सदस्यता समाप्त हो जाएगी।
निष्कासन के मसौदे को संसद में सौंपने के बाद आचार समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने कहा कि रिपोर्ट को सदन में पेश कर दिया गया है। उनके मुताबिक पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि विजय माल्या को राज्यसभा से निष्कासित किया जाना चाहिए।

No comments:
Post a Comment