![]() |
| दिल्ली-यूपी से जैश-ए-मोहम्मद के 12 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार |
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के छापे में 12 संदिग्ध आतंकी पकड़े गए हैं। इनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। पुलिस ने दिल्ली और आसपास के राज्यों में छापा मारकर 12 संदिग्ध आतंकियों को धर दबोचा। इनके पास से विस्फोटक डिवाइस आइईडी भी बरामद की गई है।
यह सभी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। पुलिस की माने तो अब तक 12 लोग हिरासत में हैं, जिनमे से 8 लोग लोनी और यूपी के इलाके के रहने वाले। छापेमारी चांदबाग से हुई है।
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया एजेंसियों ने सूचना दी थी कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के राज्यों में कुछ संदिग्ध आतंकवादी जो जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं वो दिल्ली में घुस चुके हैं।

No comments:
Post a Comment