Wednesday, 11 May 2016

बांग्लादेश में 1971 युद्ध के अपराधी निजामी को फांसी पर लटकाया गया

बांग्लादेश में 1971 युद्ध के अपराधी निजामी को फांसी पर लटकाया गया
बांग्लादेश में 1971 युद्ध के अपराधी निजामी को फांसी पर लटकाया गया
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी पार्टी प्रमुख मोतिउर रहमान निजामी को मंगलवार रात फांसी पर चढ़ा दिया गया। निजामी को 1971 के युद्ध अपराध में दोषी ठहराया गया था। फांसी के विरोध में जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं की हिंसा की आशंका को देखते हुए राजधानी ढाका और प्रमुख शहरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
बांग्लादेश के कानून मंत्री अनिसुल हक ने बताया कि 73 वर्षीय निजामी को स्थानीय समयानुसार मध्य रात 12:01 बजे ढाका सेंट्रल जेल में फांसी दी गई। स्पेशल ट्रिब्यूनल ने जमात प्रमुख को 1971 में बांग्लादेशी की आजादी के युद्ध के दौरान नरसंहार, दुष्कर्म और शीर्ष नेताओं की हत्या के आरोप मौत की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पांच मई को मौत की सजा के खिलाफ निजामी की याचिका को ठुकरा दिया था।

No comments:

Post a Comment