Friday, 18 March 2016

'पाठ्यक्रम सुधारेंगे ताकि राजस्थान से कोई कन्हैया पैदा न हो'

'पाठ्यक्रम सुधारेंगे ताकि राजस्थान से कोई कन्हैया पैदा न हो'
'पाठ्यक्रम सुधारेंगे ताकि राजस्थान से कोई कन्हैया पैदा न हो'
राजस्थान में आने वाले सत्र से स्कूल व उच्च शिक्षा में कई बदलाव किए जाएंगे। हर विश्वविद्यालय और काॅलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराना अनिवार्य होगा, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जाएगी और पहली कक्षा से संस्कृत अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी।
राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का कहना है कि राजस्थान से कोई कन्हैया पैदा न हो, इसके लिए बच्चों को देेशभक्तों की जीवनियां पढ़ाई जाएंगी।
राजस्थान विधानसभा में शिक्षा विभाग की अनुपूरक अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के बाद उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान के विद्यार्थियों को संस्कारित बनाने के लिए सभी प्रयास सरकार करेगी।

No comments:

Post a Comment