![]() |
| पोखरण में 'आयरन फीस्ट', आज दिखेगी वायु सेना की ताकत |
राजस्थान के पोखरण में 'आयरन फिस्ट' के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायु सेना राष्ट्रपति सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेगी। हर दूसरे साल आयोजित होने वाले इस अभ्यास के दौरान वायुसेना अपने लड़ाकू विमानों के दमखम का सजीव प्रदर्शन करती है। इसमें लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलिकॉप्टरों से दागे जाने वाले हथियारों का सीधा प्रदर्शन किया जाता है। 180 से अधिक विमान इस आयरन फिस्ट में भाग लेंगे।
एमकेआई भारतीय वायुसेना का शीर्ष पंक्ति का लड़ाकू विमान है। इस बहु-उपयोगी लड़ाकू विमान का निर्माण रूस के सैन्य विमान निर्माता सुखोई तथा भारत के हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से हुआ है। इसी श्रृंखला के सुखोई 30-एमकेके तथा एमके-2 विमानों को चीन तथा बाद में इण्डोनेशिया को बेचा गया था।

No comments:
Post a Comment