![]() |
| रिलायंस जियो 4जी से मिलेगी 80 गुना स्पीड |
प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा है कि उनके ग्र्रुप की 4जी मोबाइल सेवा की डाटा स्पीड 80 गुना ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि उनके ग्र्रुप ने इस सेवा के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है जो दुनियाभर में किसी डिजिटल स्टार्ट अप में सबसे बड़ा निवेश है।
2017 तक 90 फीसद क्षेत्र में सर्विस
अंबानी ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2017 तक देश के 90 फीसद से ज्यादा क्षेत्र में हाई स्पीड इंटरनेट सेवा देने का लक्ष्य रखा है। हालांकि उन्होंने इस सेवा के लांच के बारे में कुछ भी नहीं कहा। फिक्की फ्रेम्स 2016 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि देश के 1.3 अरब लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने के लिए उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर में दुबारा प्रवेश करने का फैसला किया।
उन्हें भरोसा है कि जियो की सेवा शुरू होने के बाद इंटरनेट सेवा के मामले में भारत देश के शीर्ष दस देशों में शामिल हो जाएगा। इस समय भारत 150वें नंबर पर है। फिक्की फ्रेम्स देश का मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर सबसे बड़ा कार्यक्रम है।
Read More - रिलायंस जियो 4जी से मिलेगी 80 गुना स्पीड

No comments:
Post a Comment