Thursday, 31 March 2016

गोल्ड के लिए स्वर्णिम तिमाही, जनवरी-मार्च में 15 फीसदी उछाल

गोल्ड के लिए स्वर्णिम तिमाही, जनवरी-मार्च में 15 फीसदी उछाल
गोल्ड के लिए स्वर्णिम तिमाही, जनवरी-मार्च में 15 फीसदी उछाल
वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही गोल्ड के स्वर्णिम साबित हुआ। गुरुवार को यह तिमाही खत्म हुआ और इस दौरान सोने में शानदार तेजी रही। जनवरी से मार्च के दौरान सोने में करीब 15 फीसदी उछाल आया, जो पिछले 30 साल में जनवरी-मार्च की सबसे बड़ी तेजी है।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुस्ती और रुपए की विनिमय दर में कमजोरी की वजह से पिछले 3 महीनों में सोने की कीमत तकरीबन 4,000 रुपए बढ़ गई। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 28,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा।

कच्चे तेल में गिरावट बढ़ी

कच्चे तेल के भाव में गिरावट एक बार फिर बढ़ गई। अमेरिका में कू्रड का भंडार बढ़कर 53.5 करोड़ बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के कारण इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। नायमैक्स पर दाम जहां 38 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गया, वहीं ब्रेंट कू्रड 40 डॉलर से नीचे चला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव गिरने का असर घरेलू बाजार के रुझान पर भी हुआ। पिछले एक हफ्ते में कच्चे तेल के दाम लगभग 8 फीसदी गिर गए। एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमत 1 फीसदी घटकर 2,525 रुपए के करीब आ गया।

No comments:

Post a Comment