Tuesday, 23 February 2016

मोदी को आशीर्वाद देने वाली कुंवर को रमन ने दिए एक लाख रुपए

मोदी को आशीर्वाद देने वाली कुंवर को रमन ने दिए एक लाख रुपए
मोदी को आशीर्वाद देने वाली कुंवर को रमन ने दिए एक लाख रुपए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जिस कुंवर बाई के पांव छूकर आशीर्वाद लिया था, अब मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उन्हें एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया। उन्हें यह राशि शौचालय मिशन में योगदान के लिए मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि मोदी ने छत्तीसगढ़ के रविवार को ग्राम कुर्रूभाठ (डोंगरगढ़) में आयोजित विशाल जनसभा में स्वच्छ भारत मिशन में उनके योगदान के लिए कुंवर बाई को सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री ने 104 वर्षीय कुंवर बाई के चरण छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया था। कुंवर बाई को यह सम्मान इसलिए मिला क्योंकि उन्होंने बकरी पालन से हुई 22 हजार की आमदनी से अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया।


No comments:

Post a Comment