Showing posts with label triple talaq tradition. Show all posts
Showing posts with label triple talaq tradition. Show all posts

Wednesday, 1 June 2016

50,000 भारतीय मुस्लिमों की चाहत, बैन हो तीन तलाक

महिला अधिकार समूह के सदस्यों ने 'तीन तलाक' की प्रथा को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का समर्थन मांगा है। समूह ने इस प्रथा को कुरान के खिलाफ बताया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम को लिखे पत्र में भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन (बीएमएमए) ने कहा है कि उसने अपने अभियान के समर्थन में 50,000 हजार हस्ताक्षर इकट्ठे किए हैं। और समर्थन के लिए वे राज्यों के महिला आयोग को भी पत्र लिख रहे हैं। महिलाएं चाहती हैं कि मौखिक और एकतरफा तलाक की प्रथा पर कानूनी प्रतिबंध लगाया जाए। पत्र के मुताबिक, कुरान में तत्काल तलाक का कोई जिक्र नहीं है।