Showing posts with label sub compact sedan. Show all posts
Showing posts with label sub compact sedan. Show all posts

Wednesday, 15 June 2016

क्विड की तरह सस्ती सब-कॉम्पैक्ट सेडान भी लाएगी रेनो!

फें्रच कार कंपनी रेनो सब-कॉम्पैक्ट सेडान के भारतीय बाजार में चल रही जोरदार प्रतिस्पर्धा को नए मुकाम पर पहुंचा सकती है। कंपनी इस सेगमेंट की एक नई कार पर काम कर रही है, जिसकी कीमत बहुत आक्रामक होगी।
फिलहाल सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में टाटा इंडिगो ईसीएस, मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर, होंडा अमेज, हुंडई एक्सेंट, फोर्ड फीगो एस्पायर और हाल ही में लॉन्च हुई फोक्सवैगन एमियो के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रेनो भी जल्द नई सब-कॉम्पैक्ट सेडान भारत में लॉन्च कर सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रेनो 4 मीटर से छोटी एक नई सेडान पर काम कर रही है, जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह कार सीएमएफ-ए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म से एंट्री लेवल कार रेनो क्विड भी आती है।

Tuesday, 7 June 2016

फोक्सवैगन ने लॉन्च की एमियो, शुरुआती कीमत 5.14 लाख रुपए

जर्मन कंपनी फोक्सवैगन ने भारत में नई सब-कॉम्पैक्ट सेडान एमियो लॉन्च की है। मुंबई में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.14 लाख रुपए से शुरू होती है।
फोक्सवैगन का दावा है कि एमियो खास तौर पर भारतीय बाजार और यहां के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह पूरी तरह मेड इन इंडिया कार है। फिलहाल, फोक्सवैगन एमियो केवल पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध होगी। यह कार तीन ट्रिम ऑप्शन के साथ उपलब्ध है, ट्रेंडलाइन, कंफर्टलाइन और हाईलाइन। जिनकी कीमत 5.14 लाख से लेकर 6.91 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) के बीच है।