Showing posts with label siwan crime. Show all posts
Showing posts with label siwan crime. Show all posts

Wednesday, 25 May 2016

पत्रकार हत्याकांड में बड़ी सफलता, 5 आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार हत्याकांड में बड़ी सफलता, 5 आरोपी गिरफ्तार
पत्रकार हत्याकांड में बड़ी सफलता, 5 आरोपी गिरफ्तार
पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। पुलिस और एसआईटी की टीम ने सिवान के एसपी सौरभ साह के नेतृत्व में संयुक्त रुप से छापेमारी कर पांच शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन शूटरों के पास से हथियार और हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए शूटर रोहित ने कबूला है कि उसने ही लड्डन मियां के कहने पर राजदेव पर गोली चलाई थी।
एडीजी ने किया खुलासा
पटना में पुलिस हेडक्वार्टर में बुधवार सुबह साढे ग्यारह बजे एडीजी सुनील कुमार ने संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राजदेव हत्याकांड के मुख्य शूटर रोहित सहित पांच शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन शूटरों के पास से एक देसी कट्टा व दो कारतूस के साथ हत्या में इस्तेमाल तीन मोटर साइकिल भी बरामद किए गए हैं।
एडीजी ने बताया कि बरामद किए गए एक बाइक पर खून के छींटे भी पाए गए हैं। बरामद इन चीजों को पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल की टीम को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि रोहित ने राजदेव को गोली मारने की बात स्वीकार कर ली है। उसे गिरफ्तार करने के बाद सिवान में उस जगह ले जाया गया था जहां राजदेव रंजन की हत्या की गई थी।