Showing posts with label sagar. Show all posts
Showing posts with label sagar. Show all posts

Thursday, 9 June 2016

हाईस्कूल परीक्षा में कम नंबर आने पर युवती ने घर में फांसी लगाई

नगर के गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित यादव कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के हाईस्कूल परीक्षा में कम नंबर आए थे जिसके कारण उसने आत्महत्या की।
जानकारी के अनुसार यादव कॉलोनी में रहने वाले महेश दुबे की बेटी पूजा का हाईस्कूल का कुछ दिन पहले रिजल्ट आया जिसमें उसे कम नंबर आए थे। इसको लेकर पूजा परेशान थी। उसने आज सुबह जागने के बाद परिजनों के साथ बैठकर नाश्ता किया था। इसके बाद परिवार वाले घर के बाहर बैठकर बातचीत करने लगे और भीतर पूजा ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Thursday, 26 May 2016

संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को सागर में रिश्वत लेते पकड़ा

संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को सागर में रिश्वत लेते पकड़ा
संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन को सागर में रिश्वत लेते पकड़ा
संभागीय मुख्यालय पर नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक एनके जैन को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त संचालक को उनके ही ऑफिस में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एनके जैन के पास नगर पालिका खुरई के आयुर्वेदिक चिकित्सक शिवकुमार कनौआ का क्रमोन्नति का एक प्रकरण लंबित था। क्रमोन्नति आदेश जारी करने के लिए संयुक्त संचालक ने 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसमें से चार हजार रुपए शिवकुमार से संयुक्त संचालक ले चुके थे लेकिन इसके बाद भी क्रमोन्नति आदेश जारी नहीं किया।
आयुर्वेदिक चिकित्सक ने संयुक्त संचालक के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की। लोकायुक्त पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से संयुक्त संचालक को रिश्वत लेते हुए पकड़ने की रणनीति तैयार की और आज शिवकुमार कनौआ से संयुक्त संचालक को पांच हजार रुपए की राशि देने की योजना बनाई। संयुक्त संचालक जैन के ऑफिस में ही शिवकुमार पांच हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेकर पहुंचे और जैसे ही राशि उन्होंने संयुक्त संचालक को दी वैसे ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उन्हें धरदबोचा।