Showing posts with label japan. Show all posts
Showing posts with label japan. Show all posts

Thursday, 9 June 2016

दुनिया के सिर्फ 10 देश हैं, रहने के लिए सुरक्षित और सबसे शांत

दुनिया बेहद खतरनाक होती जा रही है और अब दुनिया में सिर्फ 10 देश ही ऐसे बचे हैं, जहां कोई लड़ाई नहीं चल रही है। 10वीं वार्षिक ग्‍लोबल पीस इंडेक्‍स में यह बात कही गई है।
सबसे खतरनाक संघर्ष मध्‍य एशिया में चल रहा है, जहां शरणार्थियों के संकट का कोई हल नहीं दिख रहा है। यहां के देशों में बड़ी आतंकी घटनाएं देखने को मिली हैं। साल 2015 की तुलना में साल 2016 में दुनिया में अशांति बढ़ी है।
ऐसे में दुनिया में चुनिंदा देश ही बचे हैं, जिन्‍हें सही मायने में शांतिपूर्ण देश माना जा सकता है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो ये ऐसे देश हैं, जो देश के अंदर या बाहर किसी संघर्ष में शामिल नहीं हैं।