Showing posts with label injured in blast. Show all posts
Showing posts with label injured in blast. Show all posts

Tuesday, 21 June 2016

बीजापुर में ग्रामीण की हत्या, नारायणपुर बम धमाके में दो जवान घायल

मद्देड़ थाना क्षेत्र के सन्ड्रापल्ली में चिडेंम समैया की बीती रात नक्सलियों ने हत्या कर दी। नक्सलियों ने 2 दिन पहले ही सेंड्रापल्ली गांव से 6 ग्रामीणों का अपहरण किया था। इस दौरान उन्होंने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। ग्रामीणों के अनुसार एक की हत्या करने के बाद बाकी ग्रामीणों को नक्सलियों ने छोड़ दिया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
नारायणपुर के किहकाड में पाइप बम फटने से दो जवान घायल
किहकाड पुलिस कैंप के पास नक्सलियों दवारा लगाए गए पाइप बम फटने से 2 जवान घायल हो गए। वे यहां पुलिया निर्माण कार्य की सुरक्षा में थे।