Showing posts with label hollywood. Show all posts
Showing posts with label hollywood. Show all posts

Tuesday, 28 June 2016

विन डिजल की बेटी के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण

बॉलीवुुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपनी हॉलीवुड यात्रा की तस्वीर पेश की है। इस बार उनके साथ बेहद क्यूट बिटिया है। दीपिका की इस तस्वीर में विन डीजल भी दिख रहे हैं। और एक्ट्रेस ने उनकी बेटी को गोद में उठा रखा है।
बता दें कि विन ने अपनी इसी बेटी का नाम पॉल वॉकर पर रखा था। विन अपनी बेटी को पॉउलिन पुकारते हैं। पॉल और विन ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की फिल्में साथ की थीं। बाद में पॉल की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई।
बता दें कि दीपिका हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स - द रिटर्न्स ऑफ जेंडर केज' से अपना डेब्यू करने जा रही हैं।विन डीजल इस फिल्म में उनके हीरो हैं। दीपिका समय-समय पर इसके शूट से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।